पुसौर
तहसील मुख्यालय पुसौर से महज 5 कि.मी. दुर स्थित ग्राम औरदा में लगभग 9 एकड एरिया में स्थित बेयर हाउस के सभी गोदाम भवन अनाज से फुल होने के कारण गोदाम के परछी और रोड में ही भण्डारण किया जा रहा है जिससे अनाज के चोरी अथवा नुकसान होने के संकेत मिल रहे हैं। बताया जाता है कि रात को पहरा देने वाले चैकीदारों की संख्या कम है जो समुचे ऐरिया की रखवाली नहीं कर सकते ऐसे स्थिति में नुकसान होने के पुर्ण आसार बन रहे हैं। जानकारी मुताविक यहां चुहों की भरमार है वहीं हवापानी का भी मार हो सकता है ऐसे में तय है कि वजन में कमी आयेगी या नुकसान होगा।



