Home Blog करंट लगाकर पिता की हत्या, पत्नी पर पिता रखता था गलत नज़र

करंट लगाकर पिता की हत्या, पत्नी पर पिता रखता था गलत नज़र

0

Father murdered by electrocution, father kept wrong eye on wife

बिलासपुर। पत्नी पर बुरी नजर रखने से नाराज बेटे ने अपने पिता की करंट लगाकर हत्या कर दी। मोहल्ले वालों को हार्ट अटैक से मौत बताकर आनन-फानन में उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा। घटना की जानकारी रिश्तेदारों को भी नहीं दी थी। बेटे की हरकत पर शंका होने से दूसरी पत्नी ने पुलिस को इसकी सूचना देकर पीएम कराने की मांग की। इस पर पुलिस की टीम श्मशान से शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

Ro.No - 13759/40

कोटा के रामनगर में रहने वाले सूरज यादव(54) स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी था। रामनगर में अपनी पत्नी राधा बाई और बेटे सागर यादव(26) के साथ रहता था। राधा बाई ने पुलिस को बताया कि 24 मार्च की सुबह पति की तबीयत खराब हुई और मौत हो गई। बेटा सागर ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी और फिर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा। इसी दौरान सूरज की दूसरी पत्नी देवकी यादव और बहन सावित्री वहां आ गई। दोनों ने शव देखने के बाद संदेह व्यक्त करते हुए सागर और राधा बाई से पूछताछ की। इसमें उन्होंने हार्ट अटैक से मौत होना बताया। संदेह होने पर राधा बाई ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी। इधर मृतक का पुत्र सागर मोहल्ले वालों के सहयोग से पिता का अंतिम संस्कार करने शव श्मशान ले गया था। पुलिस की टीम श्मशान से शव लेकर चीरघर पहुंच गई। मोहल्ले वालों की मौजूदगी में पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में डाक्टरों ने करंट से मौत होना बताया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के बेटे सागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि उसका पिता बहू पर बुरी नीयत रखता था। इसके कारण उसने अपने पिता के हाथ में जीआइ तार बांधकर करंट लगा दिया। पिता की मौत हो गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों को भी नहीं दी सूचना

कोटा पुलिस ने बताया कि आरोपित सागर ने अपने पिता की हार्ट अटैक से मौत होना बताकर आनन-फानन में अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। उसने रिश्तेदारों को भी इसकी जानकारी नहीं दी। विभाग के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी सूरज की दूसरी पत्नी को दी। इस पर उसकी दूसरी पत्नी और रिश्तेदार घर पहुंचे। उन्होंने पूछताछ की तो बेट सागर गोलमोल जवाब दे रहा था। वह मोहल्ले वालों के सहयोग से शव श्मशान ले गया। इधर घटना की जानकारी होने पर टीआइ रजनीश सिंह अपनी टीम के साथ श्मशान पहुंच गए। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया तब हत्या का पर्दाफाश हुआ। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपित बेटे को जेल दाखिल कराया गया है।

दूसरी पत्नी ने पुलिस को बुलाया और कराया पीएम

जब देवकी को इस घटना की जानकारी हुई, तब उसे भरोसा नहीं हुआ। वह अपने पति के शव को देखने के लिए बहन सावित्री यादव के साथ पहुंची तब उसे परिजन उसे लेकर श्मशान घाट पहुंचे, तब लाश को देखकर उसने संदेह जताया। उसने पुलिस को बुला ली और शव का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

करंट लगने से हुई मौत की पुष्टी

जिसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सौंपा, जिसमें स्वास्थ्य कर्मी की मौत करंट लगने से होने की जानकारी दी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने सूरज के बेटे सागर से पूछताछ की। पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर बाद में वह टूट गया। उसने जीआई तार लगाकर अपने पिता को करंट से मारने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी पर रखता था बुरी नीयत, इसलिए कर दी हत्या – आरोपी बेटा

जब आरोपी सागर से पुलिस ने पूछताछ की, तब उसने अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह उसकी पत्नी पर बुरी नीयत रखता था। उसने पुलिस को बताया कि पिता की हरकतों से परेशान होकर पत्नी ने सागर से शिकायत की थी, जिसके बाद उसने पिता की हत्या करने की योजना बनाई और करंट लगाकर उसे मार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here