Home Blog कलेक्टर ने बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाने अधिकारियों...

कलेक्टर ने बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाने अधिकारियों को दिलाई शपथ

0

The collector administered oath to the officers to free the children from malnutrition and make Chhattisgarh a well-nourished state

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा जिले में 06 वर्ष के कम आयु के बच्चे में पोषण स्तर के आंकलन हेतु वर्ष 2024 में दिनांक 12 सितम्बर से 23 सितम्बर 2024 तक सभी आंगनबाडी केन्द्रों में वजन त्यौहार आयोजन को लेकर समस्त विभाग प्रमुखों को बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये गये इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया कि समस्त सेक्टरों का कलस्टर तैयार कर सुपरवाईजर की उपस्थिति में शतप्रतिशत बच्चों का सही वजन लिया जाना है इसके लिए प्रत्येक गांव एवं नगरीय क्षेत्र के वार्डो में जन-जन को कुपोषण के प्रति जागरूक करना है प्रत्येक परिवार को उनके बच्चों के सही पोषण स्थिति से अवगत कराते हुए गांव में कम वजन वाले बच्चों का चिंहित कर कुपोषण पता लगाना है कुपोषण के विषय जनजागरूकता में वृद्धि करना है इसके लिए सभी विभाग प्रमुख दिनांक 12 सितम्बर से 23 सितम्बर 2024 के मध्य भ्रमण के दौरान बच्चों के सही वजन का निगरानी करने के लिए निर्देशित किया गया। 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2024 तक संचालित पोषण माह के गतिविधि कैलेण्डर अनुसार आयोजित गतिविधियों के नियमित निगरानी करते हुए जनआंदोलन डेशबोर्ड में नियमित गतिविधि का एन्ट्री किया जाना है, पोषण के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए घर-घर तक गृहभेट के माध्यम से सही पोषण की जानकारी प्रदाय किया जाना है इसका सतत् मॉनीटरिंग करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है। पोषण माह अंतर्गत सभी विभाग प्रमुखों को सुपोषित छत्तीगढ़ बनाने के लिए सही पोषण का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जायेगा समाज में आसपास कोई भी कुपोषित न रहे इसकी नैतिक जिम्मेदारी का वहन एवं बच्चों के पहले सुनहरे 1000 दिन एनीमिया की रोकथाम, पोषण विविधता, स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति व्यापक जनजागृति हेतु अभियान चलाने के लिए पोषण माह का शपथ दिलाया गया।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here