📍थाना सिकसोड़
📍जिला उ0ब0कांकेर
📍दिनांक 08.04.2026
📍थाना सिकसोड़
📍जिला उ0ब0कांकेर
📍दिनांक 08.04.2026
🔸घटना का संक्षिप्त विवरणः-
प्रार्थिया श्रीमती श्यामबती गावड़े पति देव शंकर गावड़े उम्र 35 वर्ष थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक घटना 06.04.2026 के सुबह 09.00 बजे महुआ बिनने के लिये चली गयी थी इसका पति देव शंकर गावडे काम करने सोड़वापारा चला गया था जो शांम 04.00 बजे अपने घर आई और देखी कि इसका जेेठ बल्लू राम गावड़े आग का जलता हुआ लकड़ी का टुकड़ा लेकर इनके घर में आग लगा दिया और चिल्ला रहा था जिससे प्रार्थिया डर गई और अपने पति को बताने सोड़वापारा चली गयी। सोड़वापारा से अपने पति के साथ वापस आकर देखे तो इनका घर पुरी तरह जल कर राख हो गया था कि रिपोर्ट पर थाना सिकसोड़ में अपराध क्रमांक 07/26, BNS की धारा 326(g)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔸मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सिकसोड़ पुलिस द्वारा मौके पर आरोपी बल्लू राम गावड़े पिता सोमू राम गावड़े उम्र 50 वर्ष निवासी मेटाबोदली पटेल पारा को दिनांक 08.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
🔸 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
बल्लू राम गावड़े पिता सोमू राम गावड़े उम्र 50 वर्ष निवासी मेटाबोदली पटेल पारा थाना सिकसोड़ जिला उ0ब0 कांकेर।
🔸बरामदगी का विवरणः-
आरोपी द्वारा एक नग लकड़ी का जला हुआ टुकड़ा पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
🔸पुलिस टीम का विवरणः-
निरीक्षक रामजी तारमे थाना प्रभारी सिकसोड़, सउनि तुमेष्वर साहू, सउनि मतराम बरिहा प्र0आर0 754 लखमू वट्टी, आर. 905 सरजु नेताम, आर. 829 कार्तिक सिनेन्द्र।
🔸कांकेर पुलिस की अपीलः– अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्प लाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यहाँ दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।



