🔷 मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य सुदृढ़ करने कांकेर पुलिस द्वारा कराया जा रहा योग प्रशिक्षण।
🔷 तनावमुक्त पुलिस बल के लिए कांकेर पुलिस की पहल, योग प्रशिक्षण आयोजित।
🔷 कांकेर पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने हेतु रक्षित केन्द्र, कांकेर (पुलिस लाइन सिंगरभाट) में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा रहा है ।
🔷 यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने, मानसिक संतुलन बनाए रखने एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है ।
🔷 प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्राणायाम, ध्यान, योगासन एवं आर्ट ऑफ लिविंग की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
🔷 आर्ट ऑफ लिविंग मेडिटेशन सेंटर, कांकेर से योग प्रशिक्षक श्री भोजराज सिन्हा एवं श्रीमती रिया सिन्हा द्वारा प्रतिभागियों को मानसिक तनाव, अवसाद एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति हेतु प्रभावी उपायों की जानकारी प्रदान की गई।
🔷 कार्यक्रम में सुश्री विंकेश्वरी पिन्दे (उप पुलिस अधीक्षक,मुख्यालय ), श्रीमती कविता धुर्वे (उप पुलिस अधीक्षक, आजाक ), श्री गोविन्द वर्मा (रक्षित निरीक्षक) सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवार के लगभग 162 सदस्य सम्मिलित होकर लाभान्वित हुए।
🔷 इस पहल से पुलिस बल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ-साथ कार्यक्षमता एवं मनोबल में वृद्धि होने की अपेक्षा है। कांकेर पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।



