Home Blog कोर्ट ने जारी किया नोटिस,धर्म के अपमान के आरोप में फसीं करीना...

कोर्ट ने जारी किया नोटिस,धर्म के अपमान के आरोप में फसीं करीना कपूर,

0

Court issued notice, Kareena Kapoor accused of insulting religion,

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की मुसीबते अपनी किताब के टाइटल को लेकर बढ़ गई है. बॉलीवुड की बेबो ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को अपनी एक पुस्तक में साझा किया, जिसका नाम उन्होंने दिया ‘करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल.’ किताब के नाम में ‘बाइबिल’ शब्द के खिलाफ जबलपुर के क्रिश्चियन समाजसेवी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट ने नोटिस जारी किया गया था.

Ro.No - 13759/40

दरअसल, जबलपुर के किरश्चन समाज से ताल्लुक रखने वाले, समाजसेवी क्रिस्टोफर एंथनी का मानना है कि सिर्फ किताब के प्रचार के लिए ही इस तरह ईसाई धर्म की पवित्र किताब का नाम टाइटल में लेकर करीना कपूर ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए यह कदम उठाया है. उनका कहना कि बाइबिल पूरी दुनिया मे ईसाई धर्म की पवित्र पुस्तक है और करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी की तुलना बाइबिल से करना गलत है. इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.

2021 में ये किताब पब्लिश हुई थी, जिसमें 43 साल बेबो ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी का वर्णन किया है. ये किताब उन्होंने प्रेग्नेंट लेडीज को सुझाव देने के लिए साझा की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, याचिकाकर्ता ने पहले एक्ट्रेस के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने के लिए पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन जब उन्होंने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने निचली अदालत का रुख किया. लेकिन, जब वहां भी वह सफल नहीं हुए तो उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया.

करीना कपूर को हाईकोर्ट ने क्यों भेजा नोटिस?

करीना कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एक बुक में शेयर किया है। बुक का नाम उन्होंने ‘करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल’ दिया है। बुक के नाम में ‘बाइबिल’ शब्द के खिलाफ जबलपुर के क्रिश्चियन समाजसेवी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके बाद कोर्ट ने करीना कपूर को नोटिस भेजा है। क्रिस्टोफर एंथनी ने बुक के नाम से आपत्ति जताते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। इस पर कोर्ट ने एक्शन लेते हुए करीना कपूर और बुक सेलर से जवाब मांगा है।

क्रिस्टोफर एंथनी ने क्या कहा?

याचिका दायर करने वाले क्रिस्टोफर एंथनी का मानना है कि किताब के प्रचार के लिए इस तरह ईसाई धर्म की किताब का नाम टाइटल में लेकर करीना कपूर ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ये कदम उठाया है। उनका कहना कि बाइबिल पूरी दुनिया में ईसाई धर्म की पवित्र पुस्तक है और करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी की तुलना बाइबिल से करना ठीक नहीं है। इसके कारण उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
आपको बता दें कि 2021 में ये बुक पब्लिश हुई थी जिसमें करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी का जिक्र किया है। ये बुक उन्होंने प्रेग्नेंट औरतों के लिए लिखी थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here