बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुप्पागुड़ा–पीड़िया इलाके में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। एफओबी कोप्पागुड़ा से 199 वाहिनी सीआरपीएफ (केरिपु) की टीम एफओबी पीड़िया क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाईनिंग ड्यूटी पर निकली हुई थी।
अभियान के दौरान पीड़िया कैम्प से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर डिमाईनिंग के समय निर्माणाधीन सड़क से करीब 50 मीटर दूर माओवादियों द्वारा लगाए गए 02 नग IED बरामद किए गए। सुरक्षा बलों की सतर्कता से समय रहते इन विस्फोटकों की पहचान कर ली गई, जिससे किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया।
सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए 199 वाहिनी केरिपु की बीडीडी टीम की सहायता से दोनों आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया। बरामद विस्फोटकों में एक IED टिफिन बॉक्स में तथा दूसरा बीयर की बोतल में लगाया गया था। दोनों ही IED प्रेशर मैकेनिज्म से सक्रिय किए गए थे।
सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया। बीजापुर पुलिस एवं सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं विकास कार्यों को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।



