Home Blog गैदसिंह भवन पखांजूर में दिव्यांगजन मूल्यांकन शिविर आयोजित*

गैदसिंह भवन पखांजूर में दिव्यांगजन मूल्यांकन शिविर आयोजित*

0

उत्तर बस्तर कांकेर 24 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव श्रीरसागर निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पखांजूर के गैंदसिंह भवन मे शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दिवयांगजनों का प्रमाणीकरण के साथ ही यूडीआईड कार्ड बनाये गये एवं सहायक उपकरण का वितरण किया गया। शिविर में 15 दिव्यांगजनों का मेडिकल, 6 नवीनीकरण, 2 व्हील चेयर, 1 श्रवण यंत्र, 2 बैशाखी, 1 सी.पी. चेयर, 1 ट्रायसायकल, 1 बेटरी सायकल इस प्रकार कुल 27 हितग्राही को सहायक उपकरण वितरण किया गया तथा 03 हितग्राहियों का पेंशन प्रकरण बनाए गए। शिविर में समाज कल्याण की विभागीय टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सों के टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता मूल्यांकन किया गया।
क्रमांक/414/सुरेन्द्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here