📍 थाना – कोड़ेकुर्से
📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
📍दिनांक – 21.04.2026
🔴 सायबर अपराध, यातायात नियम एवं ग्रामीण समस्याओं पर पुलिस ने सुनी जनभावनाएं।
🟦 विस्तृत विवरण :
◽पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा भापुसे उत्तर बस्तर कांकेर के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में लगातार जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
◽ इसी क्रम में आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को थाना प्रभारी कोड़ेकुर्से निरीक्षक संजय सिंदे के आदेशानुसार प्रआर.1003 कृष्णा यादव हमराह थाना स्टॉफ बल के साथ ग्राम कोड़ेकुरसे पंचायत भवन पहुंचे, जहां ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
◽कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व सरपंच, वार्ड पंच, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पुलिस टीम द्वारा सबसे पहले गांव में शांति व्यवस्था, सुरक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली गई तथा ग्रामीणों से गांव की वर्तमान स्थिति एवं समस्याओं पर चर्चा की गई।
◽इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को बढ़ते सायबर अपराध एवं ऑनलाइन फ्रॉड के संबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि अनजान लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयर करना, बैंक खाते की जानकारी देना तथा लालचपूर्ण ऑफर पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने कहा गया।
◽इसके साथ ही ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने, वाहन के दस्तावेज अपडेट रखने, बीमा नवीनीकरण कराने एवं नियमों का पालन करने से होने वाले फायदे बताए गए।
◽पुलिस टीम द्वारा गांव में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अपराधिक गतिविधि, विवाद या असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने हेतु मोर मितान ग्रुप से जुड़ने की अपील की गई। ग्रामीणों को बताया गया कि पुलिस और जनता के सहयोग से क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था कायम की जा सकती है।
◽कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी सामूहिक समस्याएं भी पुलिस टीम के समक्ष रखीं, जिनमें मुख्य रूप से –
🔹 गांव क्षेत्र में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित कराने की मांग।
🔹 मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने से संचार समस्या, जिसके समाधान हेतु नया टॉवर लगाने की मांग।
🔹 अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण कार्य बेहतर कराने एवं प्रशासनिक सहयोग की मांग।
◽पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने तथा आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।
🟦उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अपराध, संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें।



