More than 10 lakh rupees recovered in Gram Panchayat Dhorabhath
मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
सोशल ऑडिट में उजागर हुआ बड़ा भ्रष्टाचार, ग्राम सभा ने मांगी कठोर कार्यवाही
मुंगेली / लोरमी /– ग्राम पंचायत धौराभाठ में हुए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) के दौरान बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में पाया गया कि पंचायत के जिम्मेदार कर्मचारियों व अधिकारियों ने 3 साल मे कुल ₹10,41,412 की राशि में अनियमितता की है।
सोशल ऑडिट टीम के ब्लॉक एडिटर देव दिवाकर ने ग्राम सभा में रिपोर्ट पेश कर खुलासा किया कि—
👉 ग्राम पंचायत धौराभाठ के मनरेगा में फर्जी हाजिरी: ₹82,712 की राशि मेला राम साहू द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है ।
👉 फर्जी बिल: ₹60,000।
👉 फर्जी आवास: ₹8,50,000, मेला राम साहू व आवास मित्र विवेक सिंह राजपूत द्वारा।
👉 जॉब कार्ड बनाने में अवैध वसूली: ₹15,700, ग्राम पंचायत धौराभाठ रोजगार सहायक छन्नू पात्रे द्वारा।
👉 आवास पास कराने में अवैध वसूली: ₹18,000, ग्राम पंचायत धौराभाठ के रोजगार सहायक मेला राम साहू, छन्नू पात्रे और आवास मित्र विवेक सिंह राजपूत द्वारा।
👉 बिल पास कराने में अवैध वसूली: ₹15,000, लोरमी जनपद के तकनीकी सहायक गंगेश साहू द्वारा लिया गया, दुर्गा समिति से।
ग्राम सभा में मौजूद सचिव सतीश कुमार, सरपंच मिनेश मेहर और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस पूरे मामले पर चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। ग्राम सभा ने उच्च अधिकारियों को अवगत कर कठोर कार्रवाई की मांग की।
इस खुलासे में शिकायतकर्ता चुन्नीलाल साहू, भागवत मेहर,रामेश्वर साहू,रामकुमार साहू,सिताराम साहू व समस्त ग्रामवासी की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से यह भ्रष्टाचार सामने आ सका।
अब पंचायत स्तर से प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा और दोषियों पर ग्राम वासियों के द्वारा कार्यवाही की उम्मीद जताई जा रही है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर प्रकाशन उपरांत उच्च अधिकारियों के द्वारा दोषियों पर क्या कार्रवाई किया जाता है यह आगामी दिनों में देखने वाली बात होगी या फिर अपने ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी ग्राम पंचायत धौराभाठ के रोजगार सहायक मेलाराम साहू, छम्मू पात्रे, व आवास मित्र विवेक सिंह राजपूत,को उच्च अधिकारियों के द्वारा कागजी कार्यवाही में लीपा- पोती कर बचाया जाता है यह तो अधिकारीयों के विवेक पर निर्भर करता है



