Home Blog चंघोरी के रविषंकर बराड का करंट लगने से मौत

चंघोरी के रविषंकर बराड का करंट लगने से मौत

0

Ravishankar Barad of Changhori died due to electric shock

पुसौर / पुसौर तहसील क्षेत्र के ग्राम चंघोरी निवासी रविषंकर बराड का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो जाने का मामला प्रकाष में आया है जानकारी के मुताविक खेतों में नलकुप हेतु वितरित किये गये एलटी लाईट तार पेडों से होकर गई थी जो कि हवा के कारण निचे झुल रहा था इस बीच खेतों में काम करने गये रविषंकर बराड इसके चपेट में आ गये और मौके पर ही उनका मौत हो गया। उक्त गांव के रहवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र जेना सहित क्षेत्र के आम लोगों ने विभाग के साथ साथ नलकुप उपभोक्ताओं के लापरवाही की वजह से उक्त तार का निचे झुलना बताया। मृतक रविषंकर बराड, परिवार का एक मात्र मुखिया थे जिनके निधन से उनके परिवार जनों के उपर दुखों का पहाड टुट पडा है और घटना दिनांक के उनके परिवार जन उक्त वेदना से बेसुध होकर कई बार गस खाकर गिर पडे। इस तरह के अप्रत्याषित घटना से समुचे परिवार को झकझोर दिया है। बहरहाल उक्त मामले को लेकर लोगों में आक्रोष व्याप्त है चूंकि मृतक एक मिलनसार एवं मुखर होने से समुचे गांव का चहेता रहे। बताया जाता है कि पुसौर थाने में उक्ताषय का रिपोर्ट होकर पोस्र्टमार्डम आदि करवाया जा चुका है वहीं बिजली विभाग भी मृतक के परिवारजनों को अधिक से अधिक कंपनसेषन मुहैया कराने कार्यवाही प्रारंभ कर चुकी है।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here