Home छत्तीसगढ़ जनाकांक्षाओं के विपरीत झूठे सपने दिखाने वाला बजट – चित्रकांत श्रीवास

जनाकांक्षाओं के विपरीत झूठे सपने दिखाने वाला बजट – चित्रकांत श्रीवास

0

मस्तूरी। विधानसभा भवन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किये बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केश शिल्पी कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने कहा कि यह बजट में युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है बजट आय में 22 प्रतिशत वृद्धि तो दिखाया गया है, लेकिन इसके स्रोत कहां से हैं, यह स्पष्ट नहीं है स्मार्ट सिटी और 5 वर्ष में जीडीपी दुगना करने की बात किसानों का आय दोगुना करने वाले केंद्रीय भाजपा का झूठे अनुसरण का प्रमाण है। महतारी वंदन योजना हेतु 1 वर्ष के लिए 3000 करोड़ रूपये अर्थात ढाई सौ करोड़ रूपए महीना प्रदेश में एक करोड़ चार लाख महिला मतदाता है बजट राशि से मात्र 25 लाख महिलाओं को ही 1000 रूपये महीना दिया जा सकेगा, 80 लाख महिलाओं को योजना से बाहर रखना बजट प्रावधान से भी प्रतीत होता है कि सरकार का शुरू से ही नियत में खोट रहा है..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here