Home Blog जामगांव के हनुमान शिव मंदिर में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाई...

जामगांव के हनुमान शिव मंदिर में 15 फरवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी महाशिवरात्रि पर रामायण प्रस्तुति और भंडारे का होगा आयोजन

0

नरहरपुर। आस्था और श्रद्धा का महापर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष ग्राम जामगांव में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 15 फरवरी 2026, रविवार को नरहरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जामगांव स्थित हनुमान शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, शिव सेवा समिति और समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Ro.No - 13759/40

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 09:00 बजे भगवान शिव के विशेष पूजन एवं रुद्राभिषेक के साथ होगा। आयोजन समिति के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजन का क्रम अनवरत चलता रहेगा, ताकि सभी भक्त महादेव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।

दोपहर 12:00 बजे से विशाल महाप्रसादी (भंडारा) का वितरण प्रारंभ होगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों के संख्या में श्रद्धालु शामिल रहेंगे।

दोपहर 12:00 से 02:00 बजे: कार्यक्रम की शुरुआत प्रयास मानस मंडली (ग्राम-मरकाटोला, कोरर, जिला-कांकेर) द्वारा की जाएगी। यह मंडली अपने मानस गान के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ करेगी।

​दोपहर 02:00 से 04:00 बजे इसके पश्चात जय श्री राम मानस मंडली (महासमुंद) के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। महासमुंद से पधारी यह मंडली अपने प्रसंगों, सारगर्भित व्याख्या और भजनों के माध्यम से कार्यक्रम को आगे बढ़ाएगी।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए शिव सेवा समिति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और समस्त जामगांव वासी जुटे हुए हैं। समिति के सदस्यों ने समस्त क्षेत्रवासियों और शिव भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें और महाप्रसाद ग्रहण करें।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा विशेष रूप से प्रसाद वितरण और व्यवस्थाओं की कमान संभाली गई है, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here