Home Blog जिला पंचायत सीईओ ने किया औचक निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ ने किया औचक निरीक्षण

0

*प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से किया चर्चा, अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूरा करने की दी समझाईश*

उत्तर बस्तर कांकेर, 28 नवंबर 2025/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी द्वारा आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत विकासखंड कांकेर के ग्राम पंचायत नारा एवं कोकड़ी का निरीक्षण किया गया। ग्राम नारा में निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत अप्रारम्भ आवास वाले हितग्राहियों रमूला बाई एवं रुकमनी तथा ग्राम सुभिया मुड़पार के असमो बाई, तितरा बाई एवं नरेन्द्र से व्यक्तिगत चर्चा कर आवास अप्रारम्भ होने के कारणों पर जानकारी ली। हितग्राहियों ने धान कटाई पश्चात घर तोड़ने के बाद आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करने की बात कही।
जिला पंचायत सीईओ श्री मंडावी ने ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु आवश्यक निर्माण सामग्री एवं राजमिस्त्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहयोग करने के निर्देश दिए, साथ ही स्व-सहायता समूहों के माध्यम से मिक्सर मशीन एवं सेंट्रिंग प्लेट भी उपलब्ध कराने के लिए एनआरएलएम के अधिकारियों को निर्देशित किया। अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने के लिए रात्रिकालीन चौपाल लगाकर हितग्राहियों का उन्मुखीकरण के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए। हितग्राहियों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु 3 किश्तों में 01 लाख 20 हजार रुपये एवं अभिसरण के तहत 90 दिन का मजदूरी भुगतान हितग्राहियों को किया जाता है। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना एवं एनआरएलएम की जिला एवं विकासखंड स्तरीय टीम भी उपस्थित रहे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here