Hockey tournament inaugurated in Togopara Tolma, regional J.P. member and Youth Congress leader Abraham Toppo inaugurated it.
रिपोर्टर सतीश शुक्ला लैलूंगा
लैलूंगा – टोगोपारा ग्राम पंचायत तोलमा के युवा क्लब द्वारा आयोजित हॉकी मैच का आज उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन युवा कांग्रेस नेता अब्राहम टोप्पो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और खेल मैदान में पहली पास कर किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अब्राहम टोप्पो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ शिक्षा और अनुशासन पर भी ध्यान देने की प्रेरणा दी।
ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों, युवा क्लब के सदस्यों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति से कार्यक्रम और भी आकर्षक बना। मैदान में खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों का जोश देखने योग्य था।
युवा क्लब टोगोपारा तोलमा के सदस्यों ने बताया कि हॉकी टूर्नामेंट का उद्देश्य गांव के युवाओं को खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को बड़े मंच तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सरपंच सरोन टोप्पो ,सचिव संतन साहू ,पूर्व सरपँच कतरीना।केरकेट्टा ,प्रदीप केरकेट्टा ,प्रिंसिपल मार्टिन केरकेट्टा, मरकुस टोप्पो, राजू केरकेट्टा,एवं ग्रामीणों और क्लब सदस्यों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।



