Home Blog डीएवी विद्यालय मस्तूरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

डीएवी विद्यालय मस्तूरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

0

International Yoga Day was organized in a grand manner at DAV School Masturi

डीएवी विद्यालय वेद परसदा मस्तूरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

Ro.No - 13759/40

कार्यक्रम की शुरुआत विशेषज्ञ योग प्रशिक्षक योगिता पांडे द्वारा कराई गई योग सत्र से हुई। इस सत्र में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। योगिता पांडे ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर एक जानकारीपूर्ण व्याख्यान भी दिया, जिससे सभी को योग के महत्व को समझने में मदद मिली।

छात्रों ने विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके अनुशासन और योगाभ्यास की निपुणता ने सभी को प्रभावित किया।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “योग हमारे जीवन का अहम हिस्सा होना चाहिए। यह न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि हमारे मन को भी शांत करता है।” उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता पर गर्व व्यक्त किया और सभी को बधाई दी।

इस अवसर पर कान्हा गुप्ता, शाहनी तिवारी, मेहुल श्रीवास, साक्षी, श्वेता विश्वकर्मा, विराट सिंह, उत्कर्ष सारथी, खुशी साहू आदि बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर योग दिवस को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें शिक्षकों जी. कमला, ओंकार गुप्ता, राजश्री दुबे, सुदीप्ता जाना और निकिता गुप्ता ने भी सहयोग किया।

डीएवी विद्यालय मस्तूरी में आयोजित इस कार्यक्रम ने सभी को योग के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here