Home Blog तासगांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 08 नवंबर को

तासगांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 08 नवंबर को

0

District level public problem resolution camp in Tasgaon on 08 November

उत्तर बस्तर कांकेर 07 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार शुक्रवार 08 नवम्बर को चारामा विकासखण्ड के क्लस्टर लखनपुरी की ग्राम पंचायत तारसगांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त शिविर ग्राम पंचायत तारसगांव में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक लगाया जाएगा, जिसमें ग्राम लखनपुरी, कानापोड़, खैरखेड़ा, पिपरौद, बांड़ाटोला, अरौद, उड़कुड़ा, तेलगरा, तारसगांव, शाहवाड़ा, मैनपुर, डोड़कावाही, बासनवाही, चिनौरी, गोटीटोला, खरथा और पलेवा के ग्रामीण शामिल होंगे। कलेक्टर ने उक्त शिविर में ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here