Nodal and assistant nodal officers appointed for preparation and systematic operation
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024-25
पूर्व में जारी आदेश में हुआ आंशिक संशोधन
रायगढ़ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2024-25 के तैयारी एवं व्यवस्थित संचालन हेतु पूर्व में जारी आदेश में आवश्यक संशोधन करते हुए जिले में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिनमें निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण-पत्र जारी करने से संबंधित संपूर्ण व्यवस्था एवं निराकरण हेतु डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ महेश शर्मा को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक आदिम जाति कल्याण विभाग रायगढ़, समस्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, पोस्टल बैलेट/ईडीसी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, जिला योजना एवं सांख्यिकी रायगढ़ श्री ए.के.किस्पोट्टा, उप संचालक कृषि रायगढ़ श्री बुंदेल सिंह सिदार को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।



