Home Blog दिवंगत प्रधान आरक्षक के आश्रित को 10 लाख की बीमा राशि का...

दिवंगत प्रधान आरक्षक के आश्रित को 10 लाख की बीमा राशि का भुगतान

0

Insurance Amount of ₹10 Lakhs Paid to the Dependent of the Deceased Head Constable

रायगढ़,  6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रायगढ़ के ए-कंपनी कैम्प खल्लारी, थाना नगरी, जिला धमतरी में कर्तव्यस्थ प्रधान आरक्षक 209 श्री राजेश एक्का की ईलाज दौरान 5 अक्टूबर 2025 को आकस्मिक मृत्यु हो गई, वे 14 अक्टूबर 1998 को आरक्षक (जीडी) के पद में नियुक्त हुए थे।

Ro.No - 13759/40

पुलिस मुख्यालय रायपुर के द्वारा पुलिस कल्याण एवं आश्रित परिजनों को आर्थिक सहायतार्थ “पुलिस सैलरी पैकेज” के तहत विभिन्न बैंकों से एमओयू किया गया है। इस एमओयू के आधार पर श्रीमती निवेदिता पाल, रापुसे, सेनानी 6वीं वाहिनी छ.स.बल रायगढ़ के मार्गदर्शन में 6वीं बटालियन छ.स.बल रायगढ़ के अधि./कर्म. के बैंक सैलरी खातों को “पुलिस सैलरी पैकेज” के तहत अपडेट कराया गया, जिसके परिणामस्वरूप प्रधान आरक्षक 209 स्व. श्री राजेश एक्का को “पुलिस सैलरी पैकेज” अंतर्गत बीमा राशि भुगतान हेतु सेनानी के सतत प्रयास से भारतीय स्टेट बैंक शाखा जशपुर के सहयोग से स्व. प्र.आर. राजेश एक्का की उत्तराधिकारी पत्नी श्रीमती नीलिमा कुजूर को 10 लाख की बीमित राशि का भुगतान कराया गया। राशि मिलने पर परिजनों द्वारा इसे बड़ी आर्थिक सहायता बताते हुए पुलिस विभाग एवं वाहिनी के अधिकारियों को हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here