Home Blog दिव्यांगजनों को मिली व्हीलचेयर एवं बैटरीचलित ट्रायसायकल

दिव्यांगजनों को मिली व्हीलचेयर एवं बैटरीचलित ट्रायसायकल

0

Disabled people got wheelchairs and battery operated tricycles

उत्तर बस्तर कांकेर 23 मई 2025/ समाज कल्याण विभाग के परिसर में आज चार दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय की गई। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि ग्राम पंचायत सुरेली की कु. रितू कोमरे को व्हील चेयर, ग्राम मावलीपारा भैंसगांव के दुकारूराम गावड़े को बैटरीचलित ट्रायसायकल, ग्राम हटकाचारामा की कु. मनीषा गोटा को स्मार्टफोन और ग्राम ताड़ोकी निवासी रामसाय नवगों को बैटरीचलित ट्रायसायकल प्रदाय की गई। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर जनपद पंचायत कांकेर की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े सहित श्री कमलेश उसेण्डी, श्री ईश्वर सिंह कावड़े, श्री उत्तम जैन, श्री टाकेश्वर जैन और श्री अनिल कौशिक उपस्थित थे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here