उत्तर बस्तर कांकेर, 14 मई 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन से संबंधित विभिन्न निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन के लिए अधिकारियों को नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए कानून व्यवस्था एवं व्ही.एम., सिक्युरिटी प्लान के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर को नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर, चारामा, भानुप्रतापपुर, पखांजूर तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कांकेर, चारामा, भानुप्रतापपुर, पखांजूर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जाबो कार्यक्रम मतदाता जागरूकता अभियान हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर को नोडल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, कोयलीबेड़ा एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत चारामा और पखांजूर को सहायक नोडल अधिकारी। मतदाता सूची, नक्शा एवं रूट चार्ट के लिए डिप्टी कलेक्टर कांकेर श्री टीकाराम देवांगन को नोडल एवं प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख कांकेर श्री रामचन्द्र मंडावी को सहायक नोडल अधिकारी, मतदान दल गठन एवं प्रशिक्षण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर को नोडल तथा खंड शिक्षा अधिकारी कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, कोयलीबेड़ा को सहायक नोडल अधिकारी, जिला स्तरीय मास्टर टेªनर प्रशिक्षक हेतु शासकीय स्नाकोत्तर भानुप्रतापदेव महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री एन.आर. साव को नोडल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरौद के प्राचार्य श्री पेशीराम कुंजाम और शासकीय हाई स्कूल पी.व्ही. 32 के व्याख्याता श्री प्रणव कीर्तनिया को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत शाखा के लिए डिप्टी कलेक्टर कांकेर श्रीमती आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कांकेर के महाप्रबंधक श्री टंकेश्वर कुमार देवांगन को सहायक नोडल अधिकारी, मतपेटी, निर्वाचन सामग्री, सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी श्री आर.एस. कमल को नोडल एवं श्रम पदाधिकारी श्री सुदेश गोटी को सहायक नोडल, वाहन व्यवस्था हेतु जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रकाश रावटे को नोडल एवं जिला यातायात पुलिस कांकेर श्री दीपक साव को सहायक नोडल, प्रेक्षक के लिए खनिज अधिकारी श्री सनत साहू को नोडल एवं समाज कल्याण उप संचालक श्रीमती क्षमा शर्मा को सहायक नोडल, मतपत्र मुद्रण एवं निर्वाचन कर्तव्य हेतु वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी कांकेर श्रीमती अनिभा रेणु सोनबेर को नोडल एवं अनुविभागीय अधिकारी कृषि कांकेर तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री राकेश वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। चिकित्सा सहायता हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, पखांजूर को सहायक नोडल, टेबल कुर्सी व्यवस्था हेतु संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कांकेर को नोडल एवं खण्ड स्रोत समन्वयक कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, कोयलीबेड़ा को सहायक नोडल अधिकारी, बेरिकेडिंग हेतु बांस, बल्ली इत्यादि सामग्री उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग को नोडल, संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी वन विभाग को सहायक नोडल। आदर्श आचार संहिता, सम्पति विरूपण मतदान एवं मतगणना प्रतिवेदन तथा मतगणना प्रभारी हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर को नोडल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, कोयलीबेड़ा तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत चारामा, पखांजूर को सहायक नोडल, पेयजल व्यवस्था हेतु संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांकेर को नोडल, संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत चारामा और पखांजूर को सहायक नोडल, मतगणना हेतु बेरिकेटिंग व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कांकेर, भानुप्रतापपुर को नोडल एवं सर्व अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग कांकेर को सहायक नोडल, मतदान दिवस रिपोर्ट हेतु उप संचालक पंचायत सुश्री स्टेला खलखो को नोडल अधिकारी तथा ई.व्ही.एम. हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री टीकाराम देवांगन को नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी कृषि कांकेर तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री राकेश वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।



