Home Blog नाबालिक बालक को बहला-फुसलाकर घर से सोना, चांदी एवं नगदी चोरी करवाने...

नाबालिक बालक को बहला-फुसलाकर घर से सोना, चांदी एवं नगदी चोरी करवाने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

📍 थाना सिटी कोतवाली कांकेर
📍 जिला उत्तर बस्तर कांकेर
📅 दिनांक: 24.03.2026

🔷 आरोपियों द्वारा लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात एवं नगदी की चोरी ।
🔷 चोरी के सामान को खरीदने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी की गई कार्यवाही ।

Ro.No - 13759/40

(1)गिरफ्तार आरोपी का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड:-
01. अजीम खान पिता अमीन खान उम्र 21 वर्ष निवासी शितलापारा कांकेर थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
02. फैजल खान पिता अमीन खान उम्र 25 वर्ष निवासी शितलापारा कांकेर थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
03. मदनी मेमन पिता स्व. गुलाम उम्र 20 वर्ष निवासी महादेव वार्ड कांकेर थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
➡️ आरोपी फैजल खान के विरूद्ध थाना कांकेर में पूर्व में अपराध क्र.510/23 धारा 294,323,506,34 भादवि, एवं अप.क्र. 353/25 धारा 115(2),126(2),296,3(5),351(2), बीएनएस के प्रकरण दर्ज होना पाया गया।

(2) बरामदगी का विवरणः-
01. अजीम खान से नगद 30,000 रूपयें, एवं एक जोडी पेंट,शर्ट व चप्पल।
02. फैजल खान से एक आई टेल कम्पनी का मोबाईल।
03. मदनी मेमन से एक रियलमी का मोबाईल, चांदी का ब्रेसलेट।

🔶 प्रकरण का विवरण:—
◾️प्रार्थिया द्वारा दिनांक 23.03.2026 को थाना सिटी कोतवाली कांकेर में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि उसके नाबालिक पुत्र को मोहल्ले के कुछ युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी करवाकर अन्य व्यक्तियों को बेच दिया गया है।
◾️प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 107/26 धारा 112(2), 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔶 पुलिस की त्वरित कार्यवाही:—
◾️मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस प्रतिक दादासाहेब द्वारा विशेष टीम गठित की गई।
◾️गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण मदनी मेमन, अजीम खान एवं फैजल खान द्वारा प्रार्थिया के नाबालिक पुत्र को अपने साथ घुमने-फिरने एवं खर्चा देने का लालच देकर अपने प्रभाव में लिया गया।आरोपियों ने नाबालिक को घर से सोना-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम लाने के लिए प्रेरित किया। नाबालिक द्वारा पिछले लगभग दो माह के दौरान अपने घर के लॉकर से बार-बार जेवरात एवं नगदी निकालकर आरोपियों को दिया जाता रहा। ईद त्यौहार के दौरान प्रार्थिया द्वारा लॉकर खोलकर देखने पर जेवरात एवं नगदी गायब पाए गए, जिसके बाद पूछताछ में नाबालिक द्वारा पूरी घटना की जानकारी दी गई
◾️चोरी किए गए सामान में सोने के झुमके, टाप्स, चैन-लॉकेट, अंगूठियां, नाक की फुल्ली, मंगलसूत्र सहित चांदी के पायल, बिछिया, चाबी गुच्छा एवं लगभग एक लाख रुपये नगद शामिल थे। कुल अनुमानित कीमत लगभग 10,00,000 रुपये है।
◾️पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया, जिसके आधार पर दिनांक 23.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

(3) पुलिस टीम का विवरणः- थाना प्रभारी बनसोडे प्रतिक दादासाहेब(भापुसे0), उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी, प्र.आर. 1036 गीतेश्वर कुलदीप, म.प्र. आर. 15 हितेश्वरी चेलक, 711 ईश्वर साहू, आरक्षक 1471 रोशन राठौर, आरक्षक 828 मनोज धु्रव,

(4) कांकेर पुलिस की अपीलः- अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हें, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here