Home Blog पँ दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से ही अंत्योदय का विकास सम्भव है...

पँ दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से ही अंत्योदय का विकास सम्भव है – महेश जैन

0

Organized gangs forged documents to sell bikes in the market, involved in the theft of 25 bikes from markets.

कांकेर : एकात्म मानववाद के प्रणेता , महान विचारक , लेखक, जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस पर आज भाजपा कार्यलय कमल सदन में जिला भाजपा द्वारा पँ दिन दयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई व राजनीति में उनके योगदान को याद किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने पँ दीनदयाल उपाध्याय के बारे में बताते हुए कहा की वे एक महान विचारक और एक राजनेता थे और भारतीय जनसंघ पार्टी को बनाने में इनका अहम योगदान रहा है. इन्होंने अपनी कॉलेज के दिनों में ही राजनीति में आने का निर्णय ले लिया था और बेहद ही कम समय में इन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कर ली थी.साल 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी और इस पार्टी को बनाने का पूरा कार्य इन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर किया था. इस पार्टी के गठन के बाद उपाध्याय जी को इस पार्टी का महासचिव भी चुना गया था और ये पार्टी आरएसएस से जुड़ी हुई थी जो हिंदू राष्ट्रवाद की विचारधारा रखती थी. वहीं सन् 1977 में ये पार्टी, जनता पार्टी के नाम से प्रसिद्ध हो गई थी और साल 1980 में इस पार्टी का नाम भारतीय जनता पार्टी हो गया था.
श्री जैन ने कहा कि जिस वक्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी अपने स्नातक स्तर की शिक्षा हासिल कर रहे थे. उसी वक्त ही ये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आए थे और ये आरएसएस के प्रचारक बन गए थे. सन् 1955 में इन्हें लखीमपुर जिले में आरएसएस का प्रचारक नियुक्त किया गया था और आरएसएस का प्रचार करने की जिम्मेदारी इन्हें दी गई थी. पँ दिन दयाल उपाध्याय के कारण ही भाजपा अस्तित्व में आई ।

Ro.No - 13759/40

भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता विजय कुमार मंडावी ने भी पँ दिन दयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने जो अपनी सेवाएं भारतीय जनसंघ पार्टी और आरएसएस को दी थी, उसको अभी भी बीजेपी पार्टी के द्वारा याद रखा गया है और इस पार्टी द्वारा इनकी याद में कई तरह के कार्य भी किए गए हैं. बीजेपी पार्टी की और से कई योजनाओं का नाम इनके नाम पर रखा गया है. जैसे दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना और दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना. इतना ही नहीं प्रधान मंत्री मोदी जी ने कई सार्वजनिक संस्थानों का नाम इनके नाम पर परिवर्तित कर दिया है. इसके अलावा इनके नाम पर एक कॉलेज और अस्पताल भी है.।
श्री मंडावी ने कहा कि भारत की राजनीति आज जिस स्तर पर है उसे बनाने के पीछे कई महान लोगों का योगदान रहा है और इन्ही महान लोगों में से एक दीनदयाल उपाध्याय जी भी थे. जिन्होंने हमारे देश को एक मजबूत राजनीतिक पार्टी देने का कार्य किया ।

इस अवसर पर विधायक आशा राम नेताम, हलधर साहू, राजा देवनानी, राजीव लोचन सिंह, संजय सिन्हा, उत्तम जैन, दीपक खटवानी, दिनेश रजक, गिरधर यादव, हेमेंद्र ठाकुर, अनूप शर्मा, शैलेंद्र सोरी, योगेश साहू, सपन श्रीवास्तव, उत्तम यादव, तनुज ठाकुर , विजय लखवानी, अजय मोटवानी आदि उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here