‘Pariksha Pe Charcha’ (Discussion on Exams) will be held on February 6th; the Collector has issued instructions for online broadcasting in all schools.
उत्तर बस्तर कांकेर, 05 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के तहत बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को तनावमुक्त, निर्भीक और आत्मविश्वासी बनाने आगामी 06 फरवरी को संबोधित किया जाएगा। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सभी शासकीय शैक्षणिक संस्थानों को इसके ऑनलाइन प्रसारण के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभ किया जाएगा। जिले के सभी शासकीय विद्यालयों, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, संकुल केंद्रों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्था प्रमुखों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



