उत्तर बस्तर कांकेर, 05 मई 2026/ चारामा विकासखंड के ग्राम चारभाटा निवासी श्रीमती प्रमिता कश्यप के दिव्यांग बच्चों 03 वर्षीय कु. घयान कश्यप और 07 वर्षीय कु. टिना कश्यप को सीपी चेयर एवं व्हील चेयर प्रदाय की गई। 80 प्रतिशत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण मिलने से अब उन्हें बाहर लाने ले-जाने में आसानी होगी। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की संवेदनशील पहल दिव्यांगजनों के लिये नई उम्मीद जगा रही है। चारभाटा निवासी श्रीमती प्रमिता ने बताया कि सहायक उपकरण पाने के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र तथा आवश्यक दस्तावेज के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं थी। सुशासन तिहार के पहले दिन वह शिविर में जानकारी लेने पहुंची। समाज कल्याण की जनकल्याणकारी योजना में उन्हंे शिविर में अवगत कराया और बताया गया कि सोमवार और शुक्रवार को आधार कार्ड, बच्चे की पासपोर्ट फोटो के साथ जिला मेडिकल प्रमाण पत्र बनेगा। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चे और उनकी अभिभावक ने शासन को धन्यवाद दिया। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि दिव्यांगजन हेतु शासकीय योजनाओं के लाभ के लिए पहले दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाकर यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीयन करा सकते हैं। दिव्यांगजन प्रमाण पत्र में दर्शित दिव्यांगता के आधार पर व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, छड़ी, कान की मशीन आदि प्राप्त होता है।



