19 naxalites including PLGA battalion number one PPCM surrendered before the police
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – पुलिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी जिसमें कि अंदरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना के साथ शासन की विकास कार्यों, सड़कों का विस्तार, परिवहन की सुविधा, पानी, बिजली एवं शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजना ग्रामीणों तक पहुंचने लगी है। सुरक्षा बलों का ग्रामीणों के साथ हो रहे सकारात्मक संवाद, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दी जा रही कल्याकारी योजनाओं की जानकारी एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के व्यापक प्रचार प्रसार से माओवादी संगठन से मोहभंग हुआ है। अब संगठन के विचारों से हो रहा है मोहभंग और मिली निराशा एवं संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद, समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सुरक्षित पारिवारिक जीवन जीने की चाह के चलते किये आत्मसमर्पण। वही वर्ष 2025 में अब तक 84 – माओवादियो ने किए आत्मसमर्पण, 137 माओवादी गिरफ्तार एवं 56 माओवादी अलग अलग मुठभेड़ में मारे गए है। यहां पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर छ0ग0 रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर AOB डिवीजन सहित पामेड़ एरिया कमेटी के कुल 19 माओवादियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु बीजापुर देवेन्द्र सिंह नेगी , पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 222 विरेन्द्र सिंह, कमांडेंट 85वी बटालियन केरिपु सुनील कुमार राही, कमांडेंट 196 वी बटालियन केरिपु कुमार मनीष, कमांडेंट 229 वी बटालियन केरिपु चंदम बॉबी सिंह, कमांडेंट 210 कोबरा अशोक कुमार, कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार, कमाडेंट 204 कोबरा संतोष कुमार मल्ल, कोबरा 205 नरेश पवार, कमांडेंट 206 कोबरा पुष्पेन्द्र कुमार, कमांडेंट 201 कोबरा अमित चौधरी, अति0 पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान मयंक गुर्जर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तिलेश्वर यादव, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुदीप सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण किये।
आत्मसमर्पित माओवादी के नाम/पद:-
1. देवा पदम बटालियन नम्बर 01 पीपीसीएम, ईनाम -08.00 लाख, वर्ष 2007 से सक्रिय, 2.दुले कलमू पदनाम – बटालियन नम्बर 01 के कंपनी नम्बर 01 की पार्टी सदस्य, ईनाम 08.00 लाख, वर्ष 2018 से सक्रिय, 3. सुरेश कटटाम पदनाम एसीएम, ईनाम 05.00 लाख , वर्ष 2020 से सक्रिय, 4. सोनी पूनेम पदनाम AOB डिवीजन अन्तर्गत प्लाटून नम्बर 01 पार्टी सदस्या, ईनाम -02.00 लाख, वर्ष 2013 से सक्रिय, 5. नारायण कटटाम पिता सुरैया कटटाम पदनाम कमलापुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, ईनाम -01.00 लाख, वर्ष 2007 से सक्रिय, 6. अंदा माडवी पदनाम कमलापुर आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर, ईनाम 01.00 लाख, वर्ष 2001 से सक्रिय, 7.बामी कुहरामी पदनाम कमलापुर आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष, ईनाम 01.00 लाख, वर्ष 1996 से सक्रिय , 8.शंकर कड़ती पदनाम लिंगापुर आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष, ईनाम 01.00 लाख, वर्ष 2020 से सक्रिय, 9.मुन्ना पोड़ियाम पदनाम मारूड़बाका आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष, ईनाम 01.00 लाख, वर्ष 2002 से सक्रिय, 10.नागा कटटम पदनाम कमलापुर आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, वर्ष 2016 से सक्रिय , 11.मल्ला कुंजाम पदनाम मारूड़बाका आरपीसी जनताना सरकार सदस्य, वर्ष 2011 से सक्रिय , 12.नरसिंह राम पोड़ियाम पदनाम- कंचाल आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर, वर्ष 2001 से सक्रिय, 13.शंकर माड़वी पदनाम – कमलापुर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य, वर्ष 2001 से सक्रिय , 14.लखमा ताती पदनाम- कमलापुर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य, वर्ष 1996 से सक्रिय, 15.पाण्डू माड़वी पदनाम – कमलापुर आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन डिप्टी कमाण्डर, वर्ष 2006 से सक्रिय , 16.जोगा सोढ़ी पदनाम कमलापुर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य, वर्ष 1996 से सक्रिय , 17.पिड़गा कटटम पदनाम कमलापुर आरपीाीस डीएकेएमएस सदस्य, वर्ष 1996 से सक्रिय , 18.एर्रा सोढ़ी पदनाम कमालापुर आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, वर्ष 1996 से सक्रिय 19.चिन्नाबी काका पदनाम मारूडबाका आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य, वर्ष 2005 से सक्रिय
अपील
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने नक्सलियों से अपील की है कि वे सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों । उन्होंने बताया है कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत् मिलने वाले फायदों ने कई नक्सलियों को आकर्षित किया है । नक्सलियों के घर वाले भी उन्हें वापस लाना चाहते हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने नक्सलियों से अपील की है कि वे बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकलें और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों, जहाँ वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें।



