Home Blog पीढ़ापाल में श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन

पीढ़ापाल में श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन

0

Workers registration and renewal camp organized in Peedhapal

उत्तर बस्तर कांकेर /ग्राम पंचायत पीढ़ापाल में श्रम विभाग द्वारा पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिकों को शासन की श्रम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा उनका पंजीयन एवं नवीनीकरण करना था। श्रमपदाधिकारी श्री सुदेश गोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में ग्रामीणों को श्रमिक पंजीयन की प्रक्रिया, पात्रता, लाभ एवं योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर कुल 107 नए श्रमिकों का पंजीयन किया गया तथा 01 श्रमिक का नवीनीकरण संपन्न हुआ। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों ने श्रमिक पंजीयन की प्रक्रिया को समझा और योजनाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूकता दिखाई। श्रम विभाग द्वारा इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर में श्रम विभाग से श्रम निरीक्षक श्री विवेक साव, श्रम कल्याण अधिकारी श्री जयप्रकाश चौहान, श्रम कल्याण निरीक्षक श्री प्रवीण सुकतेल, श्री सतीश नाग एवं श्री महावीर, श्री धनेश्वर सिंहा एवं श्रीमती परमेश्वरी मौजूद रहे।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here