Various games were organized in the Durga Pandal of Dhobani under the community policing program by Police Outpost Beladula
प्रहलाद साहू / किरण दूत
सरसीवा – जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर प्रसाद चंदेल , अनुभागीय अधिकारी पुलिस विजय ठाकुर , के निर्देशानुसार जिले में सभी थानों में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम कराने निर्देश प्राप्त हुआ है , निर्देशानुसार दिनांक – 08/10/24 दिन – मंगलवार को पुलिस चौकी बेलादुला द्वारा धोबनी में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत खेलकूद में कुर्सी दौड़, मटका फोड़, साइकिल रेस, का आयोजन किया गया विजेता प्रतिभागीयों को पुलिस चौकी प्रभारी पुरेंद्र मल्होत्रा और अतिथियों द्वारा बच्चों को नगद ईनाम, पुस्तक, कंपास, पेन इत्यादि पुरुस्कृत किया गया।
इस अवसर पर तोषण लाल साहू , सतीश साहू , योगेश्वर साहू , जितेंद्र साहू , शशिभूषण साहू , रोहित साहू , भीष्म देव साहू , हरीश साहू गणमान्य नागरिक , दुर्गा समिति के पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



