उत्तर बस्तर कांकेर, 05 मई 2026/ राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने हेतु बस्तर संभाग में संचालित बस्तर मुन्ने तथा नियद नेल्लानार 2.0 और राज्य व्यापी सुशासन तिहार का आयोजिन किया जा रहा है। इसी क्रम में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार के तहत 06 मई को जिले के सभी सातों विकासखण्ड के कुल 99 गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम चिपोण्डी, माहुरपाट, बेहेकट्टा, पतकालबेड़ा, लामनगदाम, भर्रीटोला, टेकापानी, बेरतानार, कोटकोड़ो, टेमरूपानी, बर्रेबेड़ा, पाढरगांव, निबरा, पल्लकसा, मातला अ, गेड़गांव, हिरनपाल, खड़कागांव, चिचगांव, तहकानटोला और सांवलीबरस में शिविर आयोजित किया जाएगा।
इसी प्रकार कांकेर विकासखंड के ग्राम डोमाहर्रा, भैंसगांव, माकड़ीखूना, आतुरगांव, पोटगांव, खमढोड़गी, सिदेसर तथा ब्यासकोंगेरा में शिविर आयोजित किया जाएगा। कोयलीबेड़़ा विकासखंड के ग्राम मुरावण्डी, रामपुर, बड़ेकापसी, कमलपुर, कुरूसबोड़ी, माटोली, कंगालमरपी, कारेकट्टा, दीपनगर, शांतिनगर, गट्टापल्ली, विष्णुपुर, मेहड़ा, ताड़बायली, भुरभुसी, हिदूर, सितरम, इन्द्रप्रस्थ, कृष्णानगर, जूनागावड़ेगांव, खैरकट्टा, पानीडोबीर, मांझीकुरूबोड़ी, काटाबास तथा चारामा विकासखण्ड के ग्राम बारगरी, चुचरूंगपुर, लिलेझर, पुरी, खैरखेड़ा, अरौद, करिहा और चिनौरी में शिविर आयोजित किया जाएगा। दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम कलंगपुरी, भीरावाही, गोयन्दा, नलकसा, कानापाल, महेन्द्रपुर, सोनादई, शितलपुर, धनवाफुलचूर, आधेवाड़ा, भुसकी, गुमडीचूवा, पालवी, दोडकाएनहुर, आमागढ़, खुटगांव, मिचेसुखई और पाऊरखेड़ा। इसी प्रकार नरहरपुर विकासखंड के ग्राम तिरियारपानी, लेण्डारा, डंवरखार, सारण्डा, बुदेली, धनेसरा, मानिकपुर, अभनपुर, थानाबोड़ी, राजपुर तथा भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम कनकपुर, धनगुडरा, जुनवानी, भैंसमुन्डी, जलहुर, चारगांव, सेलेगांव, जामपारा, बांसकुण्ड और भोड़िया में शिविर आयोजित किया जाएगा।



