Home Blog बस्तर मुन्ने व सुशासन तिहार: 04 मई को जिले के विभिन्न ग्रामों...

बस्तर मुन्ने व सुशासन तिहार: 04 मई को जिले के विभिन्न ग्रामों में शिविर का आयोजन

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 03 मई 2026/ राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने हेतु बस्तर संभाग में संचालित बस्तर मुन्ने तथा नियद नेल्लानार 2.0 और राज्य व्यापी सुशासन तिहार का आयोजिन किया जा रहा है। इसी क्रम में बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार के तहत 04 मई को जिले के सभी सातों विकासखण्ड के कुल 103 गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम क्रोहबेड़ा, हुचाड़ी, बुढाखुरसई, आलानार, खड़गांव, ईमलीपदर, ईर्राबोड़ी, तहकाल ,जैतानवागांव, कामता, घुमसीमुण्डा, कुरसेल, सत्तीघाट, मढ़पा, आतुरबेड़ा, कंदाड़ी, डांगरा, सेमरगांव, पुसाघाटी, राजपुर, बेलोण्डी और जीवदण्ड में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार कांकेर विकासखण्ड के ग्राम भैराडी़ह, मुरागांव, किरगापाटी, गढपिछवाड़ी, अण्डी, आवराभाट, डुमाली और पटौद। कोयलीबेड़ा विकाखण्ड के ग्राम पिपली, नदीचुंवा , कलीनगर, विश्रामपुर, गोण्डाहुर बैंकुठपुर, देवीपुर, शांतिनगर, आशुतोषनगर, जनकपुर, तीलगढ़, मोंसमटोला, खंडी, अशोकनगर, कलारकुटनी, खैरीपदर, जगन्नाथपुर, सोहगांव, जीरमतराई, कस्तुरा, सम्बलपुर, छोटेबोदेली और कामतेड़ा। चारामा विकासखण्ड के गाम मंचादूर, सिरसिदा, जंवरतरा, पदमपुर, शाहवाड़ा, दुर्गाटोला, तुएगहन और भुईगांव। दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम नेडगांव, हिंगनझर, सिवनी, हिलचूर, भुरसातरहुल, झर्रीपारा, चेमल, सिलपट, परभेली, मेरेगांव, पालहर, सुरूंगदोह, गरदा, खेडेगांव, नरेटीटोला, पराली, मेटाघमरे, मिन्दोड़ा, पलाचूर, सुखई और नेवारखेड़ा। नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम बादल, मरादेव, भनसुली, गहरिनबांधा, ढेकलावन, आंछीडोंगरी, बांसपत्तर, पर्रेडोरा, जुनवानी, चनार और मासुलपानी तथा भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम किनारी, झोलिन, बागवाही, चैंगेल, भुरका, बारवी, डोंगरगांव, बैजनपुरी, हाटकर्रा और बयानार में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here