The first passport service center of Bastar division will be inaugurated on 20 September
सांसद श्री नाग करेंगे शुभारंभ
Ro.No - 13759/40
उत्तर बस्तर कांकेर, 19 सितम्बर 2024/ जिला सहित बस्तर संभाग के प्रथम पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ कल 20 सितंबर को किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन समारोह कार्यक्रम कल दोपहर 02 बजे से उप डाकघर कलेक्ट्रेट परिसर कांकेर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधानसभा क्षेत्र कांकेर के विधायक श्री आशाराम नेताम, विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेण्डी और भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी उपस्थित रहेंगी।



