Home Blog बिलाईगढ़ में 18 अक्टूबर को होगा ब्लॉक स्तर महिला खेलकूद प्रतियोगिता

बिलाईगढ़ में 18 अक्टूबर को होगा ब्लॉक स्तर महिला खेलकूद प्रतियोगिता

0

Block level women sports competition will be held on October 18 in Bilaigarh

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 अक्टूबर 2024/बिलाईगढ़ के शासकीय कालेज मैदान में 18 अक्टूबर को विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 9 से 18 आयु वर्ग की एवं 18 से 35 आयु वर्ग की बालिकाएं और महिलाएं सम्मिलित हो सकती हैं। महिला खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स के अंतर्गत तवाफेंक, खोखो, फुटबाल, वालीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, रस्साकशी, कुश्ती, हॉकी 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता पूर्णता निशुल्क है। इस प्रतियोगिता और आयोजन के संबंध में प्रभारी अधिकारी कौशल ठेठवार से मोबाइल नंबर 9977115799 पर संपर्क कर सकते हैं।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here