Home Blog भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एमएसपी को दिया शो कॉज नोटिस

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एमएसपी को दिया शो कॉज नोटिस

0

National Highways Authority of India issued show cause notice to MSP

एनएबीएल की टेस्टिंग में एमएसपी कंपनी का सरिया निकाला गुणवत्ताहीन

Ro.No - 13759/40

रायगढ़ । एक चौंकानेवाली खबर सामने आई है । प्रदेश की जानी मानी कंपनियों में शुमार रायगढ़ के जामगांव में स्थित एम एस पी कंपनी का सरिया अपेक्षित मानदंडों पर खरा नहीं उतरा । दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अपने राजमार्गों के निर्माण के लिए अलग अलग प्रोजेक्ट्स में स्टील मैटेरियल सप्लाई के लिए देश भर से कंपनियों का चयन किया था ,जिसमें रायगढ़ की एम एस पी स्टील कंपनी भी है ।

कहां लगना था एम एस पी का सरिया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एमएसपी कंपनी का सरिया कर्नाटक में सन्नूर से विकर्णकेटे राष्ट्रीय राजमार्ग 169 के लिए भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए अप्रूव किया था । एम एस पी कंपनी को 12 दिसंबर 2023 को एंपैनल किया गया था । कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए टीएमटी बार की आपूर्ति की थी ।

थर्ड पार्टी टेस्ट में गुणवत्ता के मानदंड पर खरा नहीं उतरा एमएसपी का सरिया

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलीब्रेशन लैबोरेट्रीज से मान्यता प्राप्त लैब में जब एमएसपी द्वारा सप्लाई किए गए सरिया को जांच कराई तो यह अपेक्षित मानदंडों पर खरा नहीं उतरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार एमएसपी का सरिया केमिकल कंपोजिशन टेस्ट में फेल हो गया। इस थर्ड पार्टी टेस्ट के रिजल्ट के आधार पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एम एस पी कंपनी को शो कॉज़ नोटिस जारी किया है । इस नोटिस में कंपनी से पूछा गया है कि गुणवत्ताहीन सामग्री आपूर्ति करने पर क्यों न आपके फर्म को मिले सप्लाई के अधिकार को सस्पेंड कर दिया जाय ?

एमएसपी कंपनी के रेपुटेशन के लिए यह नोटिस बहुत चर्चा का विषय बनी हुई है । छत्तीसगढ़ की तीन अन्य कंपनियों बजरंग पावर एंड इस्पात ( गोयल टी एम टी), हीरा स्टील ( कोर टी एम टी) और नाकोडा टी एम टी को भी गुणवत्ताहीन मैटेरियल सप्लाई के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने शो कॉज नोटिस जारी किया है । देश भर में कुल 11 कंपनियों को इस बाबत नोटिस जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here