Home Blog भुवनेश्वर से आए मुख्य वक्ता डॉ. गोपाल महापात्र सहित विभिन्न पदाधिकारियों की...

भुवनेश्वर से आए मुख्य वक्ता डॉ. गोपाल महापात्र सहित विभिन्न पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ विचार-मंथन, समाज में भाईचारे को मजबूत करने पर जोर

0

सामाजिक सद्भाव की मिसाल: प्रबुद्ध जनों ने दिया एकता और समरसता का संदेश

रायगढ़। जिले के पुसौर खंड में 07 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे से 7 बजे तक सामाजिक सद्भाव बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज में आपसी भाईचारा, समरसता और एकता को सुदृढ़ करने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में भुवनेश्वर से पधारे मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख डॉ. गोपाल महापात्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक सद्भाव ही समाज को मजबूत और सुरक्षित बनाए रखने का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने कहा कि विविधताओं में एकता ही भारत की असली पहचान है और इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।समाज में बढ़ती दूरियों को समाप्त करने और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने, भेदभाव मिटाने और आपसी विश्वास को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में इस अवसर पर क्षेत्रीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख , डॉ. सुरेंद्र , प्रांत के सामाजिक सद्भाव प्रमुख सुधीर , विभाग संचालक विजय शंकर पटनायक, विभाग सामाजिक सद्भाव प्रमुख छतराम राठौर, खंड पालक चक्रधर पटेल एवं मंडल पालक घनश्याम पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए।
अंत में सभी ने एकजुट होकर सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया और भविष्य में ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here