*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी।जयरामनगर से मोहतरा मस्तूरी से गुजरने वाली NH 49 पर यात्रा करने वाले मस्तूरी का सावधानी से यात्रा करें जरा सी लापरवाही बरतने पर कब मस्तूरी के जयरामनगर चौक के बीच में सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो जाएंगे यह कोई नहीं कह सकता दर असल मस्तूरी के जयरामनगर चौक पर सड़क के बीचों बीच इस कदर विशाल गड्ढे हो गए हैं कि कब इस गड्ढे में फंसकर आम जनता दुर्घटनाग्रस्त हो जाएंगे यह कहा नहीं जा सकता सड़क के निर्माण के बाद यह समस्या वर्षों से बनी हुई है अब यह जानलेवा बन चुकी है प्रशासन के लोग भी और जन प्रतिनिधि लोग भी इसी रोड से गुजरते है लेकिन इस समस्या को कभी ध्यान देते ही नहीं यह चौक बहुत ही व्यस्ततम है लोगों को जयरामनगर स्टेशन पामगढ़ बिलासपुर जाने वाले आम नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है क्योंकि गड्ढे होने के कारण थोड़ी सी बारिश के भर जाने से यह भारी भरकम गड्ढा दिखाई ही नहीं देता जिससे राहगीर इस गड्ढे के शिकार होकर हर रोज छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होते रहती है। इस गड्ढे में पानी भर जाने से गोपियां पारा के स्थानीय निवासियों को बहुत परेशानी होती है साथ ही छात्र-छात्राओं को और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि इसी भारी भरकम गड्ढे को पार कर कॉलेज आना जाना करते हैं।
चौक के व्यापारी संजय गढ़ेवाल भोला प्रजापति, अजय गढ़ेवाल रमेश सुमन मनोज कुमार सहित सड़क के आस पास निवास और व्यापार करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों ने इस समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों अधिकारियों से मौखिक शिकायत किया था लेकिन आज तक इस तालाब रूपी गड्ढे से निजात नहीं मिली।
*खबर का हुआ बहुत जल्दी असर*
इस समाचार को किरण दूत समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके फल स्वरुप जिला अधिकारी के संज्ञान में जयराम नगर चौक के सड़क का का कार्य प्रारंभ हुआ जिससे आम नागरिकों के साथ व्यापारियों में खुशी का माहौल है व्यापारियों एवं ग्रामीण जनों ने शासन प्रशासन के साथ किरण दूत परिवार को समस्या से जल्द निवारण के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।




