Home Blog मस्तूरी में धनुष यज्ञ का हुआ मंचन रामलीला में श्रीराम ने तोड़ा...

मस्तूरी में धनुष यज्ञ का हुआ मंचन रामलीला में श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष हुआ सीता स्वयंवर

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

मस्तूरी के दुर्गा चौक प्रांगण में प्रयागराज से आई हुई रामलीला मंडल के द्वारा चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर की रामलीला का मंचन किया गया।
मंचन के दौरान, जनकपुरवासी राम और लक्ष्मण को देखकर मंत्रमुग्ध रह गए। सीता स्वयंवर में एक-एक कर सभी राजाओं ने धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी उसे हिला तक नहीं सका। इससे राजा जनक चिंतित हो गए और उन्होंने कहा कि क्या यह धरती वीरों से विहीन हो गई है।

Ro.No - 13759/40

जनक की बात सुनकर लक्ष्मण क्रोधित हो गए, जिन्हें ऋषि विश्वामित्र ने शांत कराया। इसके बाद भगवान श्री राम ने गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से धनुष को प्रणाम किया और उसे उठा लिया। जैसे ही उन्होंने धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई, वह गर्जना के साथ टूट गया। धनुष भंग होते ही ‘जय श्री राम’ के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। आज श्री राम और श्री सीता माता का शुभ विवाह का मंचन किया जाएगा।

इस दौरान मंच पर रावण-बाणासुर संवाद और लक्ष्मण-परशुराम संवाद भी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। धनुष यज्ञ देखने के लिए क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ जुटी रही। श्री रामलीला के संचालक निखिल शर्मा तथा अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मस्तूरी नगर सहित क्षेत्र के लोगों का अपार प्रेम स्नेह मिल रहा है राम लीला का आयोजन आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here