मस्तुरी। प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर ब्लॉक मितानिन संघ मस्तुरी के प्रतिनिधि मंडल ने मस्तूरी जनपद पंचायत में नितेश सिंह उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तूरी को मितानिन कार्यक्रम को शासन द्वारा एन.जी.ओ.से अलग कर एन. एच. एम. मे शामिल किया गया है एवं आशा राज्य रिसोर्ट सेंटर से संचालन किया जायेगा जिस पर मितानिनों आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापन सौंपा गया उपाध्यक्ष ने सभी को शुभकामना देते हुए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी ।ग्राम के सभी व्यक्तियो को शासन योजना की जानकारी को प्रत्येक घरों में पहुचाने मे अग्रणी भूमिका निभाने के लिए कहा प्रतिनिधि मंडल में श्रीमती रेखा राज,सावित्री कुरेँ,शिवकुमारी साहू, चन्द्रभागा खूंटे, जानकी राजवाल,सुशीला सुर्यवंशी, दुरपती ,आगरदेवी ,बीना साहू, राहिन केवट, बेना बाई, बसंत केवट, गायत्री बंजारे, कृष्णा मनहर, संतोषी भार्गव, बसंती राय,मीना जान ब्लाक समन्वयक हीरालाल यादव प्रदेश सलाहकार शामिल हुए।



