Home धर्म मेष से लेकर मीन तक! जानिए अपना राशिफल

मेष से लेकर मीन तक! जानिए अपना राशिफल

0

मेष राशि : निर्णय लेने की दृष्टि से महत्वपूर्ण समय है। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। आपके जीवन का यह समय स्वर्णिम समय रहेगा।

वृषभ राशि : अपनी योजनाएं व विचार गोपनीय रखें। व्यावसायिक जीवन में प्रगति के योग हैं। बुद्धि बाल का सहारा ले और अपने प्रयासों में सफल होंगे। सुबह पक्षियों को दाना खिला दें और सूर्य को जल अर्पित करें।

Ro.No - 13759/40

मिथुन राशि : निजी और व्यावसायिक मामलों में भ्रम की स्थिति दूर होगी। किसी रिश्तेदार के आने से घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा व सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि : कार्यस्थल पर नई शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में माता-पिता का आशीर्वाद लेकर किसी भी कार्य की शुरुआत करेंगे तो ठीक रहेगा।

सिंह राशि : विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रह सकते हैं। दांपत्य जीवन में सहयोग मिलेगा। किसी लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। सुबह सूर्य को रोली और चावल डालकर जल दें। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं।

कन्या राशि : अतीत को छोड़ भविष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे। व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी और कोई ना कोई अच्छी डील होगी। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

तुला राशि : अधूरे मन से प्रयास करने पर सफलता से वंचित रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सहयोग करेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और सुंदरकांड का पाठ करें।

वृश्चिक राशि : जीवन के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करेंगे। किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ भी रह सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप अपनी शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करेंगे।

धनु राशि : ऊर्जा और उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे।परिवार के किसी सदस्य की सफलता की अच्छी खबर मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। सुबह गाय को चार आटे की रोटी में हल्दी लगाकर दें।

मकर राशि : प्रिय जनों के साथ सुख के क्षण साझा करेंगे। किसी नए कार्य को लेकर मन तनाव में रह सकता है। बिना वजह की चीजों में अपने मन को परेशान ना करें।

कुंभ राशि : निजी व व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत है। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें और शाम को शनिदेव के मंदिर जाकर तेल का दीया जलाये।

मीन राशि : आपकी योग्यता के कारण आपके सहकर्मी और अधिकारी खुश रहेंगे। अगर आप शोध कार्यों से जुड़े हैं तो आपको सफलता मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here