Home Blog मोर गांव, मोर पानी महाअभियान : जिले में जल संरक्षण व संवर्धन...

मोर गांव, मोर पानी महाअभियान : जिले में जल संरक्षण व संवर्धन के क्षेत्र में अभिनव पहल

0

More Village, More Water Campaign: An innovative initiative in the field of water conservation and promotion in the district

जल संकट से निबटने मनरेगा के तहत सामुदायिक सहभागिता से हो रहे सार्थक प्रयास

Ro.No - 13759/40

उत्तर बस्तर कांकेर, 11 अक्टूबर 2025/ जिले में जल संरक्षण एवं भू-जल स्तर के संवर्धन में जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की जा रही है। ’’मोर गांव, मोर पानी’’ अभियान के तहत मनरेगा के माध्यम से अनेक संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। यह अभियान सामुदायिक सहभागिता एवं जनभागीदारी पर आधारित है, जिसमें जल संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित कार्य ग्रामीणों और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग के साथ ग्राम पंचायत संसाधन मानचित्र की सहायता से ट्रांजिट वॉक (ग्राम पंचायत भ्रमण) करते हुए कार्य योजना तैयार की जा रही है।

जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मण्डावी ने बताया कि इसके लिए कार्य योजना तैयार करने में जीआईएस आधारित युक्तधारा पोर्टल का प्रयोग किया जा रहा है। ridge to valley सिद्धांत के आधार पर योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों में जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता लाने प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। वहीं पंचायत एवं शासकीय भवनों की दिवारों पर जल संरक्षण से संबंधित नारे एवं स्लोगन अंकित कराए जा रहे हैं। यह भी बताया गया कि युक्तधारा पोर्टल का उपयोग करते हुए अब तक 10704 कार्यों की कार्य योजन तैयार की जा चुकि हैं, जिनका क्रियान्वयन आगामी वित्तीय वर्ष में किया जाएगा। मोर गांव, मोर पानी अभियान के तहत 1915 जल संरक्षण कार्यों की स्वीकृति प्रदाय की गई है। इस प्रकार जिले में मनरेगा के तहत प्राकृतिक संसाधन, प्रबंधन एवं आजिवीका संवर्धन के लिए विभिन्न स्थायी परिसंपत्तियों का भी निर्माण किया गया है। इन संरचनाओं से जल संरक्षण और भू-जल स्तर की वृद्धि में मदद मिली है।
KEY POINTS –
मोर गांव मोर पानी महाअभियान के तहत प्रमुख निर्मित संरचनाएं –
* अमृत सरोवर तालाब कृषि तालाब
* परकोलेशन टैंक निजी डबरी
* चेक डैम कंटूर ट्रेंच
* गेबियन रिचार्ज पिट
* लूज बोल्डर स्ट्रक्वर कुंए

उपलब्धियाँ-
वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में जल संरक्षण से संबंधित कुल 5868 कार्य पूर्ण।

जनभागीदारी आधारित योजना
“मोर गांव मोर पानी अभियान“ अतंर्गत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से संबंधित कार्य ग्रामीणों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं की जनभागीदारी एवं सहयोग के साथ ग्राम पंचायत संसाधन मानचित्र की सहायता से ट्रांजिट वॉक (ग्राम पंचायत भ्रमण) की कार्ययोजना
तकनीकी उपयोग
कार्य योजना बनाने में GIS आधारित युक्तधारा पोर्टल का उपयोग
‘Ridge to Valley’ सिद्धांत के आधार पर योजनाओं का निर्माण
जनजागरूकता
ग्रामीणों में जल संरक्षण एवं संवर्धन जागरूकता बढ़ाने प्रचार-प्रसार। पंचायत, शासकीय भवनों की दीवारों पर जल संरक्षण से संबंधित नारे एवं स्लोगन लेखन कार्य
कार्य योजना
युक्तधारा पोर्टल पर 10704 कार्य की कार्ययोजना तैयार, क्रियान्वयन आगामी वित्तीय वर्ष में।
नवीन कार्य स्वीकृति
“मोर गांव मोर पानी’ अभियान के अंतर्गत 1915 जल संरक्षण कार्य स्वीकृत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here