Home Blog यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर 2 और 3 अगस्त को...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर 2 और 3 अगस्त को रद्द रहेगी

0

बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर 2 और 3 अगस्त को रद्द रहेगी

 

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बिलासपुर रेल मंडल के कोतरलिया और जामगा रेलवे स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते 2 और 3 अगस्त, 2025 को बिलासपुर-रायगढ़ के बीच चलने वाली कई मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया है।

Ro.No - 13759/40

 

रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें:

 

2 अगस्त, 2025:

  • गाड़ी संख्या 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

3 अगस्त, 2025:

  • गाड़ी संख्या 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

यह रद्दकरण रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और सिग्नलिंग सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का परिचालन और सुगम हो सके। इन तारीखों में यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है, इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से जानकारी प्राप्त कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here