Home Blog यूपी ATS का बहुत बड़ा एक्शन, रूस के दूतावास से पाकिस्तान भेजता...

यूपी ATS का बहुत बड़ा एक्शन, रूस के दूतावास से पाकिस्तान भेजता था भारत की खुफिया जानकारी ,महंगे शौक पूरे करने को बना देश का दुश्मन

0

Big action by UP ATS, used to send India’s intelligence information to Pakistan from Russian Embassy, became an enemy of the country to fulfill expensive hobbies

उत्तर प्रदेश की एटीएस टीम को रविवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यूपी एटीएस ने रूस में रहकर आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा भारतीय एजेंट गिरफ्तार किया है। यह अफसर रूस में भारतीय दूतावास में तैनात है।
यूपी एटीएस के अनुसार विदेश मंत्रालय में एमटीएस (मल्टी-टास्किंग, स्टाफ) के पद पर कार्यरत सत्येन्द्र सिवाल को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आईएसआई के लिए काम करने का आरोप है। सत्येन्द्र मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में तैनात है। सत्येन्द्र मूल रूप से हापुड़ जिले का रहने वाला है।

Ro.No - 13759/40

एडीजी एटीएस ने बताया कि हापुड़ के शहामहीउद्दीनपुर के रहने वाले एजेंट सत्येंद्र सेवाल ने आईएसआई के हैंडलर्स को भारत के दूतावास, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों की महत्वपूर्ण गोपनीय सूचना मुहैया कराई है. बीते दिनों हुई आईएसआई एजेंट्स की गिरफ्तारियों के बाद जांच में सत्येंद्र की जानकारी मिली थी जिसके बाद एटीएस की मेरठ यूनिट ने सत्येंद्र मेरठ कार्यालय में पूछताछ के लिए उसे बुलाया था. पूछताछ के दौरान उसने आरोप कबूल किया है.

सतेंद्र की तैनाती रूस के भारतीय दूतावास में थी. उस पर आरोप है कि वह ISI के लिए जासूसी कर था. जानकारी के मुताबिक, सत्येंद्र सिवाल हापुड़ का रहने वाला है. पूछताछ में सतेंद्र ने जासूसी की बात मानी है. सतेंद्र काफी समय से आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा था और यूपी एटीएस के राडार पर था. सत्येंद्र 2021 से इंडिया बेस्ट सिक्योरिटी अस्सिटेंट IBSA के पद पर तैनात है. आरोप है कि सतेंद्र ने भारतीय सेना और रक्षा मंत्रालय की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान को भेजी थीं

खुफिया विभाग की जांच में सामने आया कि वह आईएसआई के हैंडलर्स के संजाल में संलिप्त होकर भारत विरोधी कृत्यों में लिप्त है और महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाओं को उन तक रुपयों के लालच में उपलब्ध करा रहा है।

यूपी एटीएस को पुख्ता सबूत मिलने पर सत्येन्द्र सिवाल को एटीएस फील्ड यूनिट मेरठ पर बुलाकर पूछताछ की और उसके द्वारा भेजी गई सूचनाओं के संबंध में जानकारी की गई तो वह सही उत्तर नहीं दे पाया। गहनता से हुई पूछताछ में सत्येन्द्र ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

बताया गया कि सत्येंद्र वर्ष 2021 से मास्को, रूस स्थित भारतीय दूतावास में IBSA(India based security assistant) के पद पर कार्यरत है। आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड व एक पहचान पत्र और 600 रुपये बरामद किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here