Home Blog राजस्व पखवाड़ा शिविर आयोजन हुआ वेद परसादा में संपन्न

राजस्व पखवाड़ा शिविर आयोजन हुआ वेद परसादा में संपन्न

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी।राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसदा वेद, तहसील मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) में राजस्व पखवाड़ा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

Ro.No - 13759/40

शिविर के दौरान हल्का पटवारी द्वारा खसरा बी-1 का वाचन किया गया तथा उपस्थित ग्रामीणों को राजस्व अभिलेखों की जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न राजस्व संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से फौती नामांतरण, सामान्य त्रुटि सुधार, द्वितीय ऋण पुस्तिका, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी आवेदन शामिल रहे। प्रस्तुत आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।

उक्त शिविर में सुश्री शिल्पा भगत (तहसीलदार, मस्तूरी), धीरज कुमार मिश्रा (पटवारी), नरसिंहनाथ पटेल (उपसरपंच, ग्राम परसदा वेद), दीपक दास मानिकपुरी (कोटवार) एवं भारी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

राजस्व शिविर में मस्तूरी तहसीलदार द्वारा एवं पटवारी संघ अध्यक्ष धीरज मिश्रा द्वारा किसानों एवं आम नागरिकों को अनेक प्रकार की जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here