Home Blog रूह बाबा और छोटा पंडित ने कर दिया ऐसा ‘सत्यानास’ ‘भूल भुलैया...

रूह बाबा और छोटा पंडित ने कर दिया ऐसा ‘सत्यानास’ ‘भूल भुलैया 3’ के सेट पर

0

Rooh Baba and Chhota Pandit did this ‘Satyanaas’ on the sets of ‘Bhool Bhulaiyaa 3’

कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’का गाना ‘सत्यानास’ इस वक्त धूम मचा रहा है। दो दिन पहले ही फिल्म का गाना रिलीज हुआ है और तभी से अभिनेता इस पर रील बना रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता ने माधुरी दीक्षित के साथ इस गाने पर परफॉर्म किया था और अब राजपाल यादव के साथ वीडियो शयर किया है।
कार्तिक आर्यन, राजपाल यादव के साथ फिल्म ‘भूल भुलैया 3’में नजर आने वाले हैं। फिल्म में कार्तिक एक बार फिर रूह बाबा बनकर भूत-प्रेत को भगाएंगे और छोटा पंडित दर्शकों को हंसने पर मजबूर करने आ रहे हैं। दोनों फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस बीच दोनों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Ro.No - 13759/40

राजपाल और कार्तिक की जोड़ी के मुरीद हुए फैंस

एक यूजर ने कैप्शन में लिखा है, “सारी जोड़ियां ठीक हैं, लेकिन राजपाल सर और कार्तिक की जोड़ी सबसे अलग है।” एक ने कहा, “दो लीजेंड्स एक फ्रेम में।” एक और यूजर ने लिखा, “छोटा पंडित और रूह बाबा के साथ चार्टबस्टर सॉन्ग।” एक ने कहा कि उसे समझ नहीं आ रहा है कि वह ‘चंदू चैम्पियन’ के लिए एक्साइटेड हो या फिर ‘भूल भुलैया 3’ के लिए।
कबीर खान की ‘चंदू चैम्पियन 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं, अनीस बाजमी निर्देशित ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

रूह बाबा संग छोटा पंडित ने किया ‘सत्यानास’

कार्तिक ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह रूह बाबा के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो में कार्तिक के साथ राजपाल यादव भी दिखाई दे रहे हैं, जो छोटा पंडित के कैरेक्टर में ढले हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक्टर रेंज रोवर कार के सामने खड़े होकर फिल्म ‘चंदू चैम्पियन’ के हालिया रिलीज गाने ‘सत्यानास’ का सिग्नेचर स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों का अंदाज इस वीडियो में फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा है, ‘रूह बाबा और छोटा पंडित ने भी कर दिया सत्यानास।’ राजपाल के साथ कार्तिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग दोनों के वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कुछ फैंस दोनों की जोड़ी को बेस्ट भी कहते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने काॅमेंट करते हुए लिखा है- ‘सारी जोड़ियां ठीक हैं, लेकिन राजपाल सर और कार्तिक की जोड़ी सबसे अलग है।’ वहीं एक ने लिखा है- ‘दो लीजेंड्स एक फ्रेम में।’ बता दें कि कार्तिक आर्यन, राजपाल यादव के साथ फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में एक बार फिर साथ में नजर आने वाले हैं। जहां फिल्म में कार्तिक एक बार फिर रूह बाबा बनकर भूत-प्रेत को भगाएंगे तो वहीं छोटा पंडित दर्शकों को अपने अंदाज से हंसाएंगे।

इन फिल्मों से धमाका करेंगे कार्तिक आर्यन

बता दें, डायरेक्टर अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस साल दिवाली के मौके पर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित लीड रोल में होंगे। कार्तिक आखिरी बार ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी मुख्य किरदार थीं। ‘भूल भुलैया 3’ के अलावा कार्तिक कबीर खान की ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन को दिखाएगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here