Home Blog रेंडम स्पॉन्सर ऐड,Google Maps पर आ रहे हैं क्‍या कोई नया फीचर...

रेंडम स्पॉन्सर ऐड,Google Maps पर आ रहे हैं क्‍या कोई नया फीचर टेस्‍ट कर रहा है गूगल,

0

Random sponsor ads are coming to Google Maps. Is Google testing any new feature?

नई दिल्ली। गूगल मैप्स ने एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू की है, जो ड्राइवरों को स्पॉन्सर स्टॉप का सजेशन देगा। एंथनी हिगमैन नामक एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस सुविधा के अस्तित्व के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह फीचर कैसे काम करता है।
एक एक्स पोस्ट का दावा है कि गूगल मैप्स ऐप अब उन बिजनेस पर पिटस्टॉप का सुझाव दे सकता है, जो ऐप पर ऐड्स देने के लिए भुगतान करते हैं, भले ही वे स्टॉप ड्राइवर के मार्ग पर न हों। आइये इसके बारे में जानते है।

Ro.No - 13759/40

गूगल मैप्स दिखा रहा स्पॉन्सर ऐड्स

एंथनी हिगमैन के अलावा माइक ब्लूमेंटल नामक एक अन्य यूजर ने भी पोस्ट पर कमेंट किया है, जिसमें दिखाया गया कि कैसे गूगल मैप्स ने उन्हें स्पॉन्सर पिटस्टॉप के साथ गलत दिशा दे रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार ये पॉप-अप ऐड्स पूरी तरह से ऐप के हिसाब से आते हैं, इस ऑनलाइन ऐड्स में यूजर की सर्च हिस्ट्री का कोई योगदान नहीं होता है।

टेस्टिंग फेज में है सुविधा?

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Google ने इस विचार को अपनी सबसिडरी कंपनी Waze से लिया है, जो स्पॉन्सर सजेशन केवल तभी दिखाती है जब आपका वाहन नहीं चल रहा हो। हालांकि, कुछ यूजर्स ने बताया है कि ऐसा नहीं है।
रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि यह सुविधा परीक्षण में है या जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
इस समस्या की रिपोर्ट करने वाले X यूजर्स में से एक ने यह भी घोषणा की है कि अगर उसे हर बार गाड़ी चलाते समय स्पान्सर ऐड्स मिलते हैं तो वह ऐप का उपयोग करना बंद कर देंगे।

खतरनाक हो सकते हैं ये पॉप-अप

ये दुकानें यूजर के सर्च हिस्ट्री के हिसाब से नहीं बताई जा रहीं, बल्कि ये पूरी तरह से रैंडम दुकानें हो सकती हैं. ये ठीक वैसे ही है जैसे आप गाड़ी चला रहे हैं और सामने अचानक से कोई होर्डिंग आ जाए. इसके अलावा ये पॉप-अप खतरनाक भी हो सकते हैं. गाड़ी चलाते वक्त ये अचानक से आ जाते हैं और आपको इनपर या तो “कैंसिल” या “ऐड स्टॉप” को चुनना होता है. इससे आपका ध्यान सड़क से हट सकता है, खासकर अगर आप गाड़ी चलाते समय ऑडियो नेविगेशन का इस्तेमाल करते हैं. ये नए य कम अनुभवी ड्राइवरों के लिए काफी परेशानी वाले हो सकते हैं.

यूजर्स का क्या कहना है

बताया गया है कि हो सकता है कि गूगल ने ये आइडिया अपनी ही दूसरी कंपनी Waze से लिया हो. Waze गाड़ियां चल न रही हों तभी स्पॉन्सरशिप वाली दुकानों का सुझाव देता है. लेकिन कुछ यूजर्स का कहना है कि Waze में भी ऐसा नहीं होता. अभी ये पता नहीं चला है कि गूगल इस फीचर को टेस्ट कर रहा है या जल्द ही सभी यूजर्स के लिए लाने वाला है. एक यूजर ने तो यह भी कह दिया कि अगर उन्हें हर बार गाड़ी चलाते समय ऐसे ही सुझाव मिलते रहे तो वो गूगल मैप्स इस्तेमाल करना बंद कर देंगे. वहीं एक दूसरे यूजर का कहना था कि ये नए ठिकानों को खोजने का अच्छा तरीका भी हो सकता है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here