Home Blog  वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अनुविभाग भानुप्रतापपुर के ग्राम संबलपुर में आयोजित...

 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अनुविभाग भानुप्रतापपुर के ग्राम संबलपुर में आयोजित वार्षिक मेला के दौरान महिला रक्षा टीम द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

0

Under the guidance of senior officials, a women’s safety and awareness program was organized by the Women’s Protection Team during the annual fair held in Sambalpur village of Bhanupratappur sub-division.

 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर

Ro.No - 13759/40

👩‍👧 महिला रक्षा टीम द्वारा मेले में उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों को सुरक्षा, कानून एवं उनके अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

📲 महिलाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने हेतु अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगिता बताई गई तथा लगभग 200 महिलाओं के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया गया।

📄 महिला रक्षा टीम द्वारा पाम्फलेट वितरण के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ साझा की गईं।

🚸 मेले में आए छोटे बच्चों को उनके अभिभावक का नाम व मोबाइल नंबर अंकित “पुलिस हेल्पलाइन कार्ड” प्रदान किया गया।

⚠️ इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों को साइबर अपराध, गुड टच–बैड टच, बाल विवाह, बाल तस्करी सहित विभिन्न सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

📞 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन:
* 112 – आपातकालीन सेवा
* 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
* महिला रक्षा टीम – 9479155925

✅ कांकेर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु निरंतर पेट्रोलिंग एवं जागरूकता अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here