Mayor Jivardhan Chauhan performed the groundbreaking ceremony for the construction of a drainage system in Ward No. 38, at a cost of ₹13 lakhs.
जल निकासी की समस्या से मिलेगी राहत, स्वच्छता व्यवस्था होगी सुदृढ़
रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38, चमड़ा गोदाम आदर्श नगर में लगभग ₹13 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर श्री जीवर्धन चौहान द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर संपन्न किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में विकास कार्य का शुभारंभ हुआ।महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में जल निकासी की समस्या बनी हुई थी, जिससे विशेषकर वर्षा ऋतु में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नाली निर्माण पूर्ण होने के बाद इस समस्या का स्थायी समाधान होगा और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के वित्तमंत्री श्री ओमप्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से नगर में विकास कार्यों को गति मिल रही है, और इसी कड़ी में यह कार्य भी क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात है।सभी ने इस कार्य के लिए महापौर एवं नगर निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के पार्षद कुंदन चौहान, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, अमित शर्मा, भाजपा नेत्री सुशीला चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।



