*मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह रहे*
*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी।विकासखण्ड स्तरीय स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन सत्कार भवन मस्तुरी मे आयोजित किया गया जिसमें आस पास की ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं मितानिनों मितानिन प्रशिक्षिका की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि नितेश सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मस्तुरी,अध्यक्षता अजहरूद्दीन थाना प्रभारी मस्तुरी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमोद अवस्थी ,संतोष महिलांगे बी.ई.टी.ओ.श्रीमती पुनीता वर्मा जिला समन्वयक मितानिन कार्यक्रम के द्वारा भारत माता की तैलचित्र मे दीपप्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया ततपश्चात राजकीय गीत की प्रस्तुति की गई उसके बाद अतिथियो का पौधा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि नितेश सिंह के द्वारा मितानिनों की कार्य का सराहना करते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ अपने पारा के दिव्यांग व्यक्तियों का सेवा का कार्य बहुत ही प्रेरणादायी है कहते हुए सभी मितानिनों को बधाई दी थाना प्रभारी के द्वारा कार्यक्रम में सभी मितानिनों को अपने अपने ग्राम में समूहों में नशा मुक्ति कार्य करने के लिए नशा के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की श्रीमती शैलू पाण्डेय आर.एच. ओ. किसान परसदा, श्रीमती अर्चना राके आर. एच. ओ. धुर्वाकारी ,मितानिन ज्योति निषाद, बेबीयाना ,भगवती यादव, अन्नपूर्णा थवाईत, बंगला बाई ,फूलमती पटेल, रागिनी गेदले को श्रीफल पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया कार्यक्रम में प्रमोद अवस्थी ,मीना जान ,सुनीता मधुकर, रामकृष्ण पटेल, सरोज यादव, मधुलता पाटनवार कौशिल्या साहू,गौरी यादव, रेखा राज अंजू राय,सुशीला राय,बृहस्पति साहू, सुनीता उपाध्याय, शिवकुमारी साहू, रोहिणी विश्वकर्मा,आंचला मधुकर, सावित्री कुरेँ हरिशंकर श्रीवास,एवाराम साहू हीरालाल यादव ब्लाक समन्वयक मितानिन कार्यक्रम, पत्रकार विनोद बघेल एवं सभी मितानिन व अन्य पत्रकार उपस्थित थे।



