Home छत्तीसगढ़ विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – जे आर भगत

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – जे आर भगत

0

 

 

Ro.No - 13759/40

 

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

 

 

*मस्तूरी।मस्तूरी जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे आर भगत ने भुरकुंडा पंचायत के विकास कार्यों का किया आज औचक किया निरीक्षण*

 

 

मस्तूरी।मस्तूरी जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.आर. भगत के द्वारा इन दिनों शासन के द्वारा स्वीकृत विकास कार्यो का लगातार निरीक्षण कर रहें है और विकास कार्यो मे गुणवत्ता पूर्ण सही तरीके से काम करने का निर्देशित भी कर रहें है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के कार्य मे लापरवाही बरतने वाले पर कड़ी कार्यवाही किया जाएगा किसी को भी माफ नही किया जाएगा । इसी बीच ग्राम भुरकुंडा मे किए गए विकास कार्यो का औचक निरीक्षण किया साथ ही ग्राम भुरकुंडा के सरपंच, सचिव को सही तरीके से विकास कार्य करने पर संतुष्टी जाहिर किया और आने वाले समय मे मस्तूरी क्षेत्र मे बेहतर से बेहतर विकास कार्य किया जायेगा। निरीक्षण के समय उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे. आर. भगत, जनपद सदस्य एवं सभापति शिला दिनकर , जनपद सदस्य प्रतिनिधी अशोक दिनकर ,सरपंच बम्हाणी भैना ,सचिव विक्की आनंद, सहित कई ग्रामीण मौजुद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here