MLA Vikram Usendi, BJP District President Satish Latia became active members of BJP
कांकेर । भारतीय जनता पार्टी कमल सदन कांकेर में आज भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी, भाजपा प्रदेश मंत्री महेश जैन, कांकेर विधायक आशा राम नेताम, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक सुमित्रा मरकोले, भाजपा प्रदेश का स भरत मटियारा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिला महामंत्री द्वय बृजेश चौहान व दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई ।
सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने विक्रम उसेंडी को सक्रिय सदस्य पर्ची काटकर बनाया साथ ही सहयोग राशि के रूप में 400 रु भी लिया गया । ततपश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, महेश जैन, शालिनी राजपूत, बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल व राजा देवनानी को सक्रिय सदस्य बनाया गया । विदित हो कि भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत 2 सितम्बर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा का सदस्य बनाकर हुई थी ।
भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने बताया कि जिले के तीनों विधानसभाओ में अब तक पचहत्तर हजार के करीब भाजपा सदस्य बन चुके है । भाजपा का सदस्यता अभियान अपनी पूरी गति के साथ चल रहा है और बहुत जल्द प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये गए लक्ष्य को पूरा कर लेंगे । लाटिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथों में आम जन मानस तक पहुंच भाजपा की रीति नीति से अवगत करा उन्हें भाजपा की सदस्यता लेने हेतु प्रेरित कर रहे है । भाजपा के सदस्यता अभियान को लोगो का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और लोग स्वयं से भाजपा की सदस्यता लेने के लिये आगे आ रहे है ।
इस कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, अनूप राठौर, मोनिका साहा, सुषमा गनजीर, रत्नेश सिंह, दीपक खटवांनी, नारायण पोटाई, नरोत्तम चौहान, श्यामल मण्डल, यशवंत सुरोजिया, राधे लाल नाग, अरुण कौशिक, सुनीता मण्डल, ईश्वर कावड़े, ईश्वर सिन्हा, विजय मंडावी, रतन हालदार, ज्वाला जैन, अरविंद जैन, प्रकाश निषाद, टेकेश्वर जैन डॉ देवेंद्र साहू, दसरथ साहू, शंकर जैन, महावीर सरोज, गिरधर यादव, जितेंद्र मरकाम, पंचू राम नायक, डिकेश साहू, मुकेश संचेती, राजा पांडेय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे



