Home Blog विश्व आदिवासी दिवस पर शहीदों की स्मृति में “पोदला उरस्कना” वृक्षारोपण उत्सव...

विश्व आदिवासी दिवस पर शहीदों की स्मृति में “पोदला उरस्कना” वृक्षारोपण उत्सव सम्पन्न

0

जिलेभर में हुआ कार्यक्रम

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले में शहीद जवानों की स्मृति में वृहद वृक्षारोपण महोत्सव “पोदला उरस्कना” का आयोजन किया गया। “एक पेड़ शहीद के नाम” अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित नवीन पुलिस लाइन बीजापुर सहित सभी अनुविभाग एवं थाना क्षेत्रों में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

Ro.No - 13759/40

नवीन पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रविन्द्र कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना, उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम कामड़े, डीआरजी उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू, उप पुलिस अधीक्षक शरद कुमार जायसवाल, बस्तर फाइटर उप पुलिस अधीक्षक चन्द्रहास, उप पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग, रक्षित निरीक्षक बीजापुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके साथ ही जिले के विभिन्न थाना एवं कैम्पों में भी शहीद जवानों के नाम पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को याद रखना और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here